लायंस क्लब एंजिल्स की उपलब्धियों को सराहा

Feb 08, 2026 08:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज में लायंस क्लब इलाहाबाद एंजिल्स द्वारा रविवार को सिविल लाइंस स्थित होटल में डीजी विजिट कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडलाध्यक्ष डॉ. अर्पण धर दुबे ने क्लब के सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की। सचिव लायन उषा गुप्ता ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। महिलाओं ने कार्यक्रम में गीत-नृत्य की प्रस्तुति दी।

लायंस क्लब एंजिल्स की उपलब्धियों को सराहा

प्रयागराज। लायंस क्लब इलाहाबाद एंजिल्स की ओर से रविवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में क्लब का डीजी विजिट कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष लायन डॉ. अर्पण धर दुबे ने कहा कि क्लब का सामाजिक सरोकार सराहनीय है। सचिव लायन उषा गुप्ता ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कोषाध्यक्ष लायन वंदना तिवारी ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। क्लब की अध्यक्ष अंजना शुक्ला ने क्लब की आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। इस मौके पर महिलाओं नें गीत-नृत्य की प्रस्तुति की। लायन अरुणा, ममता, माधवी, अनीता, सीमा सिंह, मंजुश्री, मिताली, प्रेमलता, पूजा राव, टीना अग्रवाल शामिल रहीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।