महिला सेवा सदन डिग्री कॉलेज में मेधावी सम्मानित
Feb 10, 2026 07:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News - लायंस क्लब अशोक ने महिला सेवा सदन डिग्री कॉलेज में ‘डॉ. अंजलि डंग स्मृति पुरस्कार’ वितरण समारोह का आयोजन किया। पूर्वी सिंह को प्रथम पुरस्कार, मीना भारतीया और अशफिया खातून को द्वितीय, तथा सपना मिश्रा और सिमरन को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। डॉ. अनिल कालरा ने पांच जरूरतमंद छात्राओं की फीस भी प्रदान की।

लायंस क्लब अशोक की ओर से महिला सेवा सदन डिग्री कॉलेज में ‘डॉ. अंजलि डंग स्मृति पुरस्कार’ वितरण समारोह का आयोजन मंगलवार को हुआ। शिक्षा में उम्दा प्रदर्शन करने वाली पूर्वी सिंह को प्रथम, मीना भारतीया व अशफिया खातून को द्वितीय तथा सपना मिश्रा व सिमरन को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्राचार्य प्रो. अमिता शुक्ला और अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. वीके डंग ने पुरस्कृत किया। डॉ. अनिल कालरा ने पांच जरूरतमंद छात्राओं की फीस भी प्रदान की। इस अवसर पर धीरेंद्र मिश्र, प्रो. आराधना कुमारी आदि की उपस्थिति रही।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


