Leopard Sighted in Hanumanganj Search Operation Launched by Forest Department तेंदुए ने बछड़े पर किया हमला, लगाया गया पिजड़ा, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsLeopard Sighted in Hanumanganj Search Operation Launched by Forest Department

तेंदुए ने बछड़े पर किया हमला, लगाया गया पिजड़ा

Prayagraj News - हनुमानगंज के सुदनीपुर कला में तेंदुआ फिर से दिखाई दिया है। शनिवार रात तेंदुए ने एक बछड़े पर हमला किया। वन विभाग की टीम ने ड्रोन से खोजबीन की, लेकिन तेंदुआ नहीं मिला। गांव में दहशत है और तेंदुए को...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजSun, 17 Aug 2025 08:30 PM
share Share
Follow Us on
तेंदुए ने बछड़े पर किया हमला, लगाया गया पिजड़ा

हनुमानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सैदाबाद के बाद अब तेंदुआ हनुमानगंज के सुदनीपुर कला में दिखा है। तेंदुए के बछड़े पर हमला करने के बाद एक गांव के बाहर दिखने की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ड्रोन के जरिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया पर कोई सफलता नहीं मिली। जिसके बाद तेंदुआ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है। तेंदुआ शनिवार रात एक बार फिर सुदनीपुर कला में देखा गया। बताया जाता है कि रात में तेंदुए ने विमलेश दुबे के बछड़े पर हमला कर दिया। लोगों ने शोर मचाया तो भाग निकला। बछड़े पर तेंदुए के हमले के बाद एक बार फिर ग्रामीण दहशत में आ गए हैं।

रात में ही वन विभाग को सूचना दी गई। बताया गया कि सुबह वन विभाग की टीम आने से पहले गांव के बाहर एक बार फिर तेंदुआ नजर आया। बताया गया कि गांव का एक युवक रविवार सुबह खेत की ओर गया था जहां उसे तेंदुआ नजर आया। तेंदुआ एक नीलगाय का पीछा कर रहा था। यह देख युवक गांव में भाग कर आया और इसकी जानकारी दी। सूचना पर कुछ ही समय बाद वन विभाग की टीम भी गांव पहुंच गई। टीम ने ड्रोन उड़ाकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया लेकिन उसके बाद तेंदुआ कहीं नहीं नजर आया। टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए खेत में पिजड़ा लगाया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।