लखनऊ में लाठीचार्ज के विरोध में गरजे वकील

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज, विधि संवाददाता। लखनऊ में अधिवक्ताओं ने लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की। वक्ताओं ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई की निंदा की और कहा कि अधिवक्ताओं के साथ उत्पीड़न और हिंसा बढ़ रही है।

लखनऊ में लाठीचार्ज के विरोध में गरजे वकील

प्रयागराज, विधि संवाददाता। लखनऊ में साथियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को जिला न्यायालय के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया और कानून मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। अधिवक्ताओं ने उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में जल्द से जल्द एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने की मांग उठाई।

प्रदर्शन के कारण

वक्ताओं ने कहा कि लखनऊ में हुए बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज से पूरे अधिवक्ता समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताया। यह भी कहा कि प्रदेश में लगातार अधिवक्ताओं के साथ अभद्रता, उत्पीड़न और हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिसके कारण अधिवक्ता समाज स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहा है। अधिवक्ताओं ने मांग की कि लखनऊ की घटना में शामिल अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए तथा वकीलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए, जब तक अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए ठोस कानून लागू नहीं किया जाएगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Voice of UP

प्रदर्शन में शामिल लोग

प्रदर्शन में उमाशंकर तिवारी, मनोज कुमार सिंह (लोकेश), आशीष त्रिपाठी (बाली शंकर), प्रकाश द्विवेदी, प्रमोद भारतीय, रत्नेश यादव टिंकल, शिव मनोरथ शुक्ला, सविता साहू, शिव विमल श्रीवास्तव, शरद कुमार गुप्ता, छवि राम यादव, आदेश त्रिपाठी, सत्यम दुबे, हर्ष यादव, आयुष मिश्रा, रोहित यादव, विनय कुमार गुप्ता, हंजला फारूकी, आकाश गुप्ता, आशीष श्रीवास्तव, नफीस अहमद, आशीष पाल, मनोज गौतम, राकेश जयसवाल आदि उपस्थित रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

लखनऊ में अधिवक्ताओं ने किसके खिलाफ प्रदर्शन किया?
अधिवक्ताओं ने लाठीचार्ज के खिलाफ प्रदर्शन किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।