चैंबर आवंटन की प्रक्रिया पर वकीलों ने जताया विरोध
Prayagraj News - प्रयागराज में हाईकोर्ट के नए बहुमंजिली इमारत में चैंबर आवंटन की प्रक्रिया का वकीलों ने विरोध किया है। एक महिला अधिवक्ता ने अनंतिम सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाया है और शिकायत पत्र भेजने की बात कही है। चैंबर आवंटन के लिए शुल्क भी निर्धारित किया गया है, जिसमें सीनियर एडवोकेट के लिए ढाई लाख रुपये शामिल हैं।
प्रयागराज, विधि संवाददाता। हाईकोर्ट में नवनिर्मित बहुमंजिली इमारत में बने चैंबरों के आवंटन के लिए तय की गई प्रक्रिया का वकीलों ने विरोध शुरू कर दिया है। उधर, एक महिला अधिवक्ता ने चैंबर आवंटन के लिए जारी अनंतिम सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वह हाईकोर्ट बार को इस संदर्भ में शिकायती पत्र भेजेंगी। शुक्रवार को आवंटन को लेकर एक अनंतिम सूची जारी की गई। साथ ही चैम्बर के लिए शुल्क भी तय किया गया है। इसके मुताबिक सीनियर एडवोकेट के लिए ढाई लाख रुपये और अन्य वकीलों की विभिन्न कैटैगरी के लिए एक लाख, 50 हज़ार रुपये शुल्क लिया जाएगा।
लिस्ट जारी होने के बाद आम अधिवक्ता इसके विरोध में हैं। अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट के पास स्थित आंबेडकर प्रतिमा पर प्रदर्शन कर इस प्रक्रिया का विरोध जताया। प्रदर्शन करने वालों में हरदेव सिंह, अरुण पटेल, अभिषेक सरोज, अखिलेश सिंह कुशवाहा, दीपक, नीतीश वर्मा आदि अधिवक्ता शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


