Prayagraj News: कार सवार अधिवक्ता का रास्ता रोक कर जानलेवा हमला

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News: प्रयागराज के बाघम्बरी रोड पर स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला किया। बदमाशों ने कार के शीशे तोड़े, अधिवक्ता को पीटा और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। जार्जटाउन पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Prayagraj News: कार सवार अधिवक्ता का रास्ता रोक कर जानलेवा हमला

Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। बाघम्बरी रोड पर कार सवार एक अधिवक्ता का रास्ता रोककर स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने जानलेवा हमला किया। आरोप है कि तीनों युवकों ने कार के शीशे तोड़ दिए और विरोध करने पर अधिवक्ता को जमीन पर गिराकर पिटाई कर दी। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। जार्जटाउन पुलिस एफआईआर दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अल्लापुर निवासी अधिवक्ता शिवम सिंह की तहरीर के मुताबिक, वह रात के वक्त कार से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में बाघम्बरी रोड के पास स्कूटी सवार तीन अज्ञात युवक आए और रास्ता रोक लिया।

आरोप है कि युवकों ने कार पर ईट पत्थर से प्रहार कर शीशा तोड़ने लगे और गाली गलौज करते हुए बाहर निकलने की धमकी दी। अधिवक्ता शिवम सिंह जब विरोध करते हुए कार से बाहर निकले, तो आरोपियों ने हमला बोल दिया। जमीन पर गिराकर लात घूंसों से पिटाई शुरू कर दी। अधिवक्ता के शोर मचाने पर आसपास के लोगों के पहुंचने से पहले हमलाकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रयागराजPrayagraj News: कार सवार अधिवक्ता का रास्ता रोक कर जानलेवा हमला