Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsLand Mafia Fraud Fake Signatures on SDM Documents Exposed in Prayagraj
एसडीएम के फर्जी दस्तखत से हड़प ली ग्राम पंचायत की 16 करोड़ की जमीन

एसडीएम के फर्जी दस्तखत से हड़प ली ग्राम पंचायत की 16 करोड़ की जमीन

संक्षेप:

Prayagraj News - प्रयागराज में भूमाफिया ने ग्राम पंचायत की जमीन हड़पने का प्रयास किया।  एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर का खुलासा जांच में हुआ। यह जमीन 16 करोड़ रुपये की है, जिसे अब फिर से ग्राम पंचायत के नाम पर दर्ज किया गया है। 

Thu, 18 Sep 2025 11:24 PMNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

प्रयागराज में भूमाफिया अब ग्राम पंचायत की जमीन ही हड़प रहे हैं। इसके लिए एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर कर रहे हैं। जब कागज पर दूसरे रंग की स्याही आई तो जांच में सच का खुलासा हुआ। जिसके बाद जमीन फिर से ग्राम पंचायत के नाम पर दर्ज कराकर वहां 50 बेड का अस्पताल निर्माण प्रस्तावित किया गया है। जमीन की कीमत 16 करोड़ रुपये बताई जा रही है। फर्जीवाड़ा करने वाले वाले भूमाफिया के खिलाफ FIR दर्ज कराने का आदेश दिया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

साथ ही, इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की गई है और उन्होंने एसडीएम हीरा लाल सैनी को जांच करने के आदेश दिए है। बता दें, नायब तहसीलदार ने जो रिपोर्ट भेजी, उसमें महरूडीह निवासी हीरालाल यादव व उनकी पत्नी कुसुम देवी का फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नाम दर्ज कराने की शिकायत सही पाई गई। एसडीएम सोरांव हीरा लाल सैनी ने बताया कि मामला गंभीर है। जमीन को वापस ग्राम सभा के नाम दर्ज कराया गया और आरोपितों पर प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दे दिया गया है और इस मामले में फोरेंसिंक जांच भी कराई जाएगी।