मुट्ठीगंज थाने के सामने चक्काजाम कर प्रदर्शन
मुट्ठीगंज में एक मकान के विवाद ने सड़क पर प्रदर्शन का रूप ले लिया। एक पक्ष ने थाने के सामने चक्काजाम कर दिया। विवाद का कारण यह है कि एक व्यक्ति ने लंबे समय से गोदाम बना रखा था, जिसे हाल ही में खरीदे गए मकान से खाली कराने की कोशिश की गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच बातचीत का प्रयास किया।

मुट्ठीगंज में एक मकान का दो पक्षों के बीच विवाद गुरुवार की शाम सड़क पर उतर आया। एक पक्ष के लोगों ने मुट्ठीगंज थाने के सामने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने रास्ते पर बैरिकेड्स लगाकर आवागमन ठप कर दिया। थाने में देर रात तक दोनों पक्ष के बीच पंचायत चलती रही। एक मकान के निचले तल पर एक व्यक्ति वर्षों से गोदाम बनाकर व्यवसाय कर रहा है। हाल ही में मकान को दूसरे व्यक्ति ने खरीद लिया है। मकान खरीदने वाला व्यक्ति बुधवार को गोदाम खाली करवाने गया था। जहां मारपीट के आरोप में गोदाम संचालक ने मुट्ठीगंज थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी।
इसकी जानकारी होने पर दूसरे पक्ष के दर्जनों लोग गुरुवार को थाने पहुंचकर क्रॉस एफआईआर दर्ज करने की मांग करने लगे। पुलिस के हीलाहवाली करने पर लोगों का गुस्सा भड़क गया। चक्काजाम कर विरोध करने लगे। इसकी जानकारी होते ही एसीपी अतरसुइया निकिता श्रीवास्तव भी पहुंच गईं। एसीपी ने बताया कि दोनों पक्ष के बीच बातचीत से हल निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


