जमीन विवाद में घर गिराया, नकदी उठा ले गए दबंग

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

फाफामऊ थाना क्षेत्र के सिंगापुर गांव में जमीन विवाद के चलते एक पक्ष ने बुजुर्ग महिला शिवकली देवी का मकान ढहा दिया। विरोध करने पर महिला की पिटाई की गई और घर से 5000 रुपये भी चुराए गए। पुलिस ने इस मामले में एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

जमीन विवाद में घर गिराया, नकदी उठा ले गए दबंग

फाफामऊ थाना क्षेत्र के सिंगापुर गांव में जमीन विवाद में एक पक्ष के करीब दर्जनभर से अधिक लोगों ने दूसरे पक्ष की बुजुर्ग महिला का मकान ढहा दिया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की। घर से पांच हजार रुपये भी उठा ले जाने का आरोप है। बुधवार को फाफामऊ पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, सिंगारपुर गांव की बुजुर्ग महिला शिवकली देवी और राम अधार के बीच जमीन विवाद है। आरोप है कि राम अधार के पक्ष के लोगों ने शिवकली के घर को गिरा दिया। पुलिस ने राम अधार पक्ष के सूरज, टिड्डू, राजकली, मिथुन, संतोष, सचिन और छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।