शौचालय बनाकर दरवाजा लगाना भूल गया नगर निगम

Apr 05, 2026 06:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - एसआरएन अस्पताल परिसर में नगर निगम द्वारा दो माह पहले बनाए गए शौचालय में दरवाजे नहीं हैं, जिससे लोग इसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। पोस्टमार्टम हाउस में आने वाले 250-300 परिजनों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल के प्रभारी ने बताया कि इससे गंदगी फैल रही है और लोग अन्य स्थानों पर शौच जाने को मजबूर हैं।

शौचालय बनाकर दरवाजा लगाना भूल गया नगर निगम

एसआरएन अस्पताल परिसर में नगर निगम की ओर से दो माह पहले शौचालय का निर्माण कराया गया था। लेकिन विभागीय उदासीनता के चलते शौचालय में दरवाजे नहीं लगाए गए। इससे पोस्टमार्टम हाउस आने वाले लोग उसका उपयोग नहीं कर पाते हैं। जरूरत पर लोग अस्पताल में आते हैं या सिविल लाइंस स्थित सार्वजनिक शौचालय में जाते हैं। नगर निगम की ओर से जनवरी में लाखों रुपये की लागत से शौचालय का निर्माण कराया गया था। शौचालय में दरवाजा न होने के कारण उसमें कुत्ते आराम करते हैं। वहीं, खुले शौचालय और परिसर में गंदगी फैल रही है। पोस्टमार्टम हाउस में प्रतिदिन 10-12 शवों का पोस्टमार्टम होता है।

साथ ही संबंधित मृतकों के 250 से 300 परिजन पोस्टमार्टम हाउस आते हैं। पोस्टमार्टम हाउस के प्रभारी डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि शौचालय में दरवाजे न लगाए जाने से लोगों को परेशानी हो रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।