राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन पर होगा मंथन
Prayagraj News - प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के अंतर्गत ज्ञान महाकुंभ का शिविर 10 जनवरी को उद्घाटित होगा। सात से नौ फरवरी तक 'भारतीय शिक्षा: राष्ट्रीय संकल्पना' विषय पर शिक्षाविदों का समागम आयोजित होगा। इस दौरान...

प्रयागराज। महाकुम्भ 2025 में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की ओर से सेक्टर आठ में ज्ञान महाकुंभ का शिविर लगाया जा रहा है। शिविर का उद्घाटन 10 जनवरी को होगा। सात से नौ फरवरी तक 'भारतीय शिक्षा: राष्ट्रीय संकल्पना' विषय पर शिक्षाविदों का समागम होगा। इस दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन पर भी मंथन होगा। सात फरवरी को निजी शैक्षिक संस्थाओं की भूमिका पर राष्ट्रीय सम्मेलन, आठ फरवरी को महिला सम्मेलन, छात्र सम्मेलन और आचार्य सम्मेलन तथा भारतीय ज्ञान परंपरा और भारतीय भाषा पर राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी। 31 जनवरी को हरित महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। महाकुंभ में वैदिक गणित, भारतीय भाषा, और आत्मनिर्भर शिक्षा प्रणाली पर मंथन होगा। इसमें वैदिक गणित और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर विशेष कक्षाएं चलेंगी। भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित पुस्तक स्टाल और प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। एक फरवरी को 'देश का नाम भारत' विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी, जिसमें भारतीय पहचान और नामकरण के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक महत्व पर चर्चा होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।