एसआरएन में दूसरा गुर्दा प्रत्यारोपण की तैयारी शुरू

Apr 04, 2026 11:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में जल्द ही दूसरा गुर्दा प्रत्यारोपण किया जाएगा। 21 वर्षीय अभिषेक को उनकी मां से गुर्दा दान मिला और उनकी तबियत में सुधार हो रहा है। अस्पताल में सात मरीजों की प्रक्रिया जारी है और 15 अप्रैल तक नरेन्द्र का गुर्दा प्रत्यारोपण किया जा सकता है।

एसआरएन में दूसरा गुर्दा प्रत्यारोपण की तैयारी शुरू

प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल में जल्द ही दूसरे मरीज का गुर्दा प्रत्यारोपण किया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभागों में तैयारी शुरू हो गई है। वहीं 25 मार्च को हनुमानगंज के 21 वर्षीय अभिषेक सिंह को किडनी दान करने वाली उनकी मां सरोज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। नेफ्रोलॉजी विभाग की डॉ. सौम्या गुप्ता ने बताया कि अभिषेक के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। पहले जो पेशाब में जटिलताएं थीं वह खत्म हो गई हैं। अस्पताल में अभी गुर्दा प्रत्यारोपण के लिए सात मरीजों की प्रक्रिया चल रही है। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद 15 अप्रैल तक मरीज नरेन्द्र का गुर्दा प्रत्यारोपण किया जा सकता है।

एसआरएन में गुर्दा प्रत्यारोपण शुरू होने से वर्षों से डायलिसिस करा रहे कई मरीजों में नई उम्मीद जगी है। पिछले आठ दिन 20 मरीजों ने नेफ्रोलॉजी व यूरोलॉजी विभाग की ओपीडी में डॉक्टरों से संपर्क करके गुर्दा प्रत्यारोपण के बारे में चर्चा की है। डॉक्टरों के अनुसार नियमित गुर्दा प्रत्यारोपण करने के लिए अतिरिक्त संसाधन की जरूरत है, जिसे उपलब्ध कराना जरूरी है। वहीं गुर्दा प्रत्यारोपण से संबंधित दवाओं का भी अभाव है, जिसे बाहर से मंगाना पड़ता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।