बालिकाओं की सुरक्षा पर जोर
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News - सीमैट में केजीबीवी वार्डन प्रशिक्षण का समापन हुआ। मास्टर ट्रेनर ने जेंडर संवेदनशीलता, सामुदायिक सहभागिता और विद्यालय विकास पर प्रशिक्षण दिया। नेशनल मेंटर ने आईसीटी और साइबर हाइजीन की जानकारी दी। समापन समारोह में बालिकाओं की सुरक्षा और शत-प्रतिशत नामांकन पर जोर दिया गया।

सीमैट में चल रहे केजीबीवी वार्डन प्रशिक्षण का समापन मंगलवार को हुआ। मास्टर ट्रेनर संतोष तिवारी, डॉ. ममता स्वर्णकार, भारती मिश्रा और सीमा सावलानी ने जेंडर संवेदनशीलता, सामुदायिक सहभागिता और विद्यालय विकास पर प्रशिक्षण दिया। नेशनल मेंटर शत्रुंजय शर्मा ने आईसीटी, साइबर हाइजीन और डिजिटल सिटिजनशिप पर जानकारी दी। समापन समारोह में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने बालिकाओं की सुरक्षा, कानूनी प्रावधानों और शत-प्रतिशत नामांकन पर जोर दिया। इस अवसर पर डॉ. रश्मि चौहान, डॉ. अंकिता दुबे, सरिता सिंह आदि मौजूद रहीं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


