ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजआपसी सद्भाव के लिए करते रहें सत्कर्म : प्रो. रामगोपाल

आपसी सद्भाव के लिए करते रहें सत्कर्म : प्रो. रामगोपाल

सत्य की जीत एवं आपसी सद्भाव के लिए पवित्र विचार से सत्कर्म करते रहना चाहिए, यज्ञ भी उसी का अंग है। आज लोगों को जिस तरह से भ्रमित और डराया जा रहा...

आपसी सद्भाव के लिए करते रहें सत्कर्म : प्रो. रामगोपाल
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजWed, 22 Mar 2023 10:40 PM
ऐप पर पढ़ें

झूंसी। सत्य की जीत एवं आपसी सद्भाव के लिए पवित्र विचार से सत्कर्म करते रहना चाहिए, यज्ञ भी उसी का अंग है। आज लोगों को जिस तरह से भ्रमित और डराया जा रहा है, यह स्वस्थ समाज और स्वस्थ राष्ट्र के लिए घातक है। उक्त बातें बुधवार को समाजवादी पार्टी के महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने कहीं। झूंसी स्थित श्री पीठम् आश्रम की नवीन यज्ञशाला का शुभारंभ करते हुए प्रो. श्रीयादव ने यज्ञ में आहुति दी। इस मौके पर कहा कि जिस तरह यज्ञ कुंड में अपने कल्याण के लिए समिधा की आहुति डाली जाती है, उसी तरह संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने निजी स्वार्थो की आहुति देनी चाहिए। कहा कि स्वाहा का अर्थ होता है 'स्व' और 'आहा' माने अहंकार। चैत्र नवरात्र एवं नव संवत्सर के पहले दिन देवनगर स्थित 1008 योगिराज रमेश के संयोजन में यज्ञ की शुरुआत मंत्रोच्चारण से हुई। आहुति डालने वालों में प्रमुख रूप से सपा के निवर्तमान प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह, एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव, पूर्व एमएलसी बासुदेव यादव, पूर्व सांसद धर्म राज पटेल, निवर्तमान जिलाध्यक्ष योगेश यादव, कमल सिंह यादव, कृष्णमूर्ति यादव, दान बहादुर मधुर, हिमांशु सिंह, आरएन यादव, गणेश यादव, सचिन श्रीवास्तव, कौशल तिवारी, प्रेम लाल यादव, राम आसरे यादव, दूध नाथ पटेल, नाटे चौधरी, कमला यादव आदि रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें