दोस्त इंसानियत का फर्ज निभा देना...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज में सरला-राजेंद्र वेलफेयर फाउंडेशन ने भावापुर करेली में कवि सम्मेलन और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। कवि शैलेन्द्र जय और शरत चन्द्र श्रीवास्तव ने अपनी कविताएं प्रस्तुत कीं। महापौर गणेश केसरवानी ने कवियों और ताइक्वांडो विजेताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ब्रजेश ने किया।

दोस्त इंसानियत का फर्ज निभा देना...

प्रयागराज। सरला-राजेंद्र वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से रविवार को भावापुर करेली में कवि सम्मेलन और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कवि शैलेन्द्र जय ने कविता दोस्त इंसानियत का फर्ज निभा देना, कोई मुस्कुराए तो तुम भी मुस्कुरा देना...की प्रस्तुति की। संयोजक शरत चन्द्र श्रीवास्तव सरल ने कविता इक रात ट्रेन में काटा था हर तरफ गजब खर्राटा था..प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। संचालन कर रहे डॉ. ब्रजेश, राकेश मालवीय मुस्कान, हर्ष पांडेय, अध्यक्षता कर रहे शंभुनाथ श्रीवास्तव ने गीत, गजल प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी ने कवियों को सम्मानि किया। साथ ही अकादमी से जुड़े ताइक्वांडो के विजेताओं को मेडल देकर पुरस्कृत किया।

आभार ज्ञापन अकादमी के निदेशक अखिलेश चन्द्र श्रीवास्तव ने किया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।