सामूहिक सुंदरकांड का समापन
By Newswrap
हिन्दुस्तान, प्रयागराजकनकधारा परिवार ने हनुमत निकेतन में पाँच दिवसीय सामूहिक सुंदरकांड पाठ का समापन किया। आचार्य पं. हरे राम द्विवेदी ने मुख्य पाठ पढ़ा। स्वाती निरखी ने कहा कि सुंदरकांड और बजरंग बाण के माध्यम से शांति और भाईचारे का संदेश फैलाना है। इस मौके पर आरती-पूजन हुआ और भंडारे में बहुत से लोग शामिल हुए।
कनकधारा परिवार की ओर से हनुमत निकेतन में आयोजित पांच दिवसीय सामूहिक सुंदरकांड पाठ का शनिवार को समापन हुआ। मुख्य पाठ वाचक आचार्य पं. हरे राम द्विवेदी रहे। संस्था की अध्यक्ष व गायिका स्वाती निरखी ने कहा कि सुंदरकांड और बजरंग बाण पाठ के माध्यम से विश्व में शांति, सद्भाव और भाईचारा का संदेश देना है। इस अवसर पर बजरंगबली का आरती-पूजन किया गया। भंडारा में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


