कालिंदीपुरम को मेट्रो रूट से जोड़ने की मांग
Prayagraj News - प्रयागराज के कालिंदीपुरम के निवासियों ने मेट्रो रूट से अपने क्षेत्र को जोड़ने की मांग की है। कालिंदीपुरम जागृति समिति की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की गई। समिति के अध्यक्ष जेपी तिवारी ने बताया कि यदि मेट्रो रूट में परिवर्तन किया जाए तो 6 नए स्टेशनों का निर्माण भी संभव है।

प्रयागराज। कालिंदीपुरम के लोगों ने उनके क्षेत्र को भी मेट्रो रूट से जो़ड़ने की मांग की है। कालिंदीपुरम जागृति समिति ने इस मुद्दे पर सोमवार को बैठक की। बैठक के बाद समिति के अध्यक्ष जेपी तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय एवं भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान एयरपोर्ट रोड पर मध्य में है। साथ ही इस रूट से सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन भी जाना सुगम होगा। पूर्व में निर्धारित मेट्रो मार्ग में परिवर्तन करते हुए 6 नए स्टेशनों को बनने पर भी विचार चल रहा है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण को कालिंदीपुरम को भी मेट्रो रूट से जोड़़ना चाहिए। बैठक में आलोक गुप्ता, प्रदीप कुमार जैन, ओम प्रकाश मालवीय, गोपाल तिवारी, प्रदीप कुमार तिवारी, हृदय लाल, लवकुश सिंह, लालजी त्रिपाठी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


