एआईबी लंदन अवार्ड की ज्यूरी में के राशि कुमार

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज की शिक्षिका और कवयित्री के. राशि बदालिया कुमार को लगातार सातवीं बार एआईबी लंदन अवार्ड 2026 की ज्यूरी में शामिल किया गया है। वह 20 नवंबर को लंदन में कार्यक्रम में भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि भारत का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात है और उनके कार्यों को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिलना प्रेरणादायक है।

एआईबी लंदन अवार्ड की ज्यूरी में के राशि कुमार

प्रयागराज। जिले की रेडियो ब्रॉकास्टर शिक्षिका, लेखिका और कवयित्री के राशि बदालिया कुमार एआईबी लंदन अवार्ड 2026 की ज्यूरी में शामिल हुई हैं। लगातार सातवीं बार उन्हें यह सम्मान मिला है। वह 20 नवंबर को लंदन में होने वाले कार्यक्रम में बतौर ज्यूरी सदस्य शामिल होंगी। लंदन स्थित एसोसिएशन फॉर इंटरनेशनल ब्रॉडकास्टिंग (एआईबी) की ओर से आयोजित यह अवॉर्ड्स दुनिया भर में पत्रकारिता, टेलीविजन, रेडियो और डिजिटल मीडिया प्रोडक्शन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थानों को सम्मानित करता है। इस वर्ष ज्यूरी पैनल में अंटार्कटिका को छोड़कर सभी महाद्वीपों के 19 देशों से 59 विशेषज्ञ शामिल किए गए हैं, जिनमें भारत का प्रतिनिधित्व के. राशि बदालिया कुमार कर रही हैं।

अपनी नियुक्ति पर खुशी जताते हुए राशि ने कहा कि इतने प्रतिष्ठित वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि मीडिया क्षेत्र में उनके कार्यों को लगातार अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिलना उनके लिए बेहद प्रेरणादायक है।राशि ने अपने रेडियो करियर की शुरुआत 1997 में ऑल इंडिया रेडियो लखनऊ से की थी। वर्ष 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार और एक लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की थी। वर्तमान में के. राशि बदालिया कुमार इलाहाबाद विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज से जुड़े सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज और सेंटर ऑफ फूड टेक्नोलॉजी में फैकल्टी सदस्य के रूप में कार्यरत हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।