ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजन्यायमूर्ति प्रेमशंकर गुप्त को जयंती पर किया याद

न्यायमूर्ति प्रेमशंकर गुप्त को जयंती पर किया याद

न्यायमूर्ति प्रेमशंकर का उनकी 90वीं जयंती पर बुधवार को भावपूर्ण स्मरण किया गया। इस अवसर पर इटावा हिन्दी सेवा निधि न्यास की ओर से यमुना विहार मीरकपुर मड़ौका, नैनी में व्याख्यान और पुस्तक विमोचन समारोह...

न्यायमूर्ति प्रेमशंकर गुप्त को जयंती पर किया याद
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजThu, 01 Oct 2020 03:32 AM
ऐप पर पढ़ें

न्यायमूर्ति प्रेमशंकर का उनकी 90वीं जयंती पर बुधवार को भावपूर्ण स्मरण किया गया। इस अवसर पर इटावा हिन्दी सेवा निधि न्यास की ओर से यमुना विहार मीरकपुर मड़ौका, नैनी में व्याख्यान और पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित किया।

कोरोना काल में पहली बार कोविड प्रोटोकाल के तहत खुले मंच पर विभूतियों की मौजूदगी रही। संबोधन से पूर्व अतिथियों ने न्यायमूर्ति अशोक कुमार की पुस्तक पावन स्मृतियां का विमोचन किया। इस अवसर पर विष्णुकांत शास्त्री स्मृति व्याख्यानमाला के तहत डॉ. विद्याकांत तिवारी का एक विशेष व्याख्यान भी हुआ।

न्यायमूर्ति पंकज मित्तल ने कहा कि हिन्दी हमारी मातृभाषा है और उसका अधिकाधिक प्रयोग निश्चित रूप से जनहित के सरोकारों को भी पूर्ण करेगा। उन्होंने न्यायमूर्ति प्रेमशंकर गुप्त के हिन्दी प्रेम पर भी प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर ने न्यायमूर्ति अशोक कुमार की पुस्तक की सराहना की। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से यह उनके पिता के संस्कारों का प्रभाव है, जो एक ऐसी पुस्तक हमारे बीच है। उन्होंने कहा कि हिन्दी स्वाभिमान की भाषा है।

अध्यक्षता कर रहे पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने कहा कि हिन्दी को लेकर जो हीनता का भाव है, वह समाप्त होना चाहिए। हिन्दी गौरव की भाषा है। डॉ. विद्याकांत तिवारी ने हिन्दी के विकास और संवर्धन पर प्रकाश डाला। न्यायमूर्ति अशोक कुमार ने लेखकीय अनुभव साझा किया।

स्वागत न्यास के महासचिव प्रदीप कुमार, सदस्य अशोक कुमार, दिलीप कुमार, अशोक कुमार ने किया। संचालन डॉ. विद्याकांत तिवारी और आभार ज्ञापन प्रदीप कुमार ने किया। कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। इस अवसर पर न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर, न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा, न्यायमूर्ति विवेक सिंह, न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता, न्यायमूर्ति अजय भनोट, न्यायमूर्ति पीयूष अग्रवाल, न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी, न्यायमूर्ति विवेक वर्मा, न्यायमूर्ति आरके गौतम, न्यायमूर्ति डीके सिंह, न्यायमूर्ति वीसी दीक्षित व न्यायमूर्ति गौतम चौधरी सहित हाईकोर्ट के कई न्यायाधीश पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्ता, यश मालवीय, डॉ श्लेष गौतम, अनिल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें