ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजजूनियर डॉक्टरों ने तीमारदारों को पीटा

जूनियर डॉक्टरों ने तीमारदारों को पीटा

एसआरएन अस्पताल में बुधवार को जूनियर डॉक्टरों ने तीमारदारों की बेरहमी से पिटाई की। इसमें पीड़ित परिवार के कई लोग जख्मी हो गए। मामले में शिकायत के बाद...

जूनियर डॉक्टरों ने तीमारदारों को पीटा
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजWed, 01 Feb 2023 11:31 PM
ऐप पर पढ़ें

एसआरएन अस्पताल में बुधवार को जूनियर डॉक्टरों ने तीमारदारों की बेरहमी से पिटाई की। इसमें पीड़ित परिवार के कई लोग जख्मी हो गए। मामले में शिकायत के बाद भी केस दर्ज नहीं हुआ है।

भदोही की रहने वाली प्रतिभा मिश्रा माघ मेला क्षेत्र में कल्पवास कर रही थीं। कुछ दिन पहले तबियत खराब होने पर उन्हें एसआरएन अस्पताल के वार्ड संख्या 12 में भर्ती किया गया था। उनके साथ पति कृष्ण चंद्र मिश्र भी थे। कृष्ण चंद्र मिश्र वार्ड में सुर्ती बनाकर खा रहे थे। इसका कुछ जूनियर डॉक्टरों ने विरोध किया। विवाद बढ़ गया। एकजुट जूनियर डॉक्टरों ने कृष्ण चंद्र की पिटाई कर दी। घटना की जानकारी पर कृष्ण चंद्र के पुत्र रतन मिश्र और बहू उमा मिश्रा मुंबई से प्रयागराज पहुंचे। पीड़ित परिवार का आरोप है कि वजह पूछने पर जूनियर डॉक्टरों ने एक कमरे में बंद करके कृष्ण चंद्र, रतन मिश्र और बहू उमा मिश्रा की बेरहमी से पिटाई की। इस घटना में कृष्ण चंद्र को सिर में गंभीर चोट आई। घटना में पुलिस ने भी टालमटोल किया और एंबुलेंस मंगाकर पीड़ित परिवार को दूसरे अस्पताल के लिए भेज दिया। इस संबंध में फोन करने पर अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. अजय सक्सेना ने कॉल रिसीव नहीं किया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें