सेवा मेला से जनता को सामाजिक कार्यों से जोड़ेंगे

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

हिन्दू आध्यात्मिक सेवा संस्थान और नैतिक एवं सांस्कृतिक प्रशिक्षण संस्थान की संयुक्त बैठक रविवार को हुई। बैठक में 26 से 30 नवंबर को चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर में होने वाले सेवा मेले पर चर्चा की गई। मेले का उद्देश्य सनातन धर्म, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देना है।

सेवा मेला से जनता को सामाजिक कार्यों से जोड़ेंगे

हिन्दू आध्यात्मिक सेवा संस्थान एवं नैतिक एवं सांस्कृतिक प्रशिक्षण संस्थान की संयुक्त योजना बैठक रविवार को लॉयल रोड स्थित एक होटल में हुई। बैठक में 26 से 30 नवंबर तक चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर में होने वाले पांच दिवसीय सेवा मेला को लेकर विचार विमर्श हुआ। बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मेला का उद्देश्य सनातन धर्म के सेवा कार्यों, पर्यावरण संरक्षण, नारी सम्मान और राष्ट्रप्रेम को प्रदर्शित करना तथा आम जनता को सामाजिक कार्यों से जोड़ना है। डॉ. सुशील सिन्हा ने बताया कि सामाजिक जिम्मेदारी की भावना जागृत करना मुख्य उद्देश्य है। बैठक में मेजर जनरल धर्मराज राय, संजय शुक्ला, जितेंद्र तिवारी, डॉ. प्रभु शंकर शुक्ला, मानव चौरसिया, वंदना तिवारी, अनामिका चौधरी आदि रहीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।