एसी कोच से महिला के गहने चोरी
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News - प्रयागराज में अहमदाबाद गोरखपुर एक्सप्रेस में यात्रा कर रही गुजरात की कुसुम यादव के लाखों रुपये के गहने चोरी हो गए। महिला ने जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें बताया गया है कि उनके पर्स में सोने-चांदी के गहने और नकद रुपये थे, जो किसी ने चुरा लिए।

प्रयागराज। अहमदाबाद गोरखपुर एक्सप्रेस के एसी कोच में एक महिला के लाखों कीमत के गहने चोरी हो गए हैं। गुजरात की रहने वाली कुसुम यादव ने प्रयागराज जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह छायापुरी से छिवकी रेलवे स्टेशन की यात्रा कर रही थी। इस दौरान किसी ने उनका पर्स गायब कर दिया। उसमें एक सोने की सीकड़ी, एक जोड़ी कान की बाली, दो सोने की अंगुठी, एक सोने की नथिया, एक चांदी की पायल, बिछिया, चांदी की छह सिक्के और पांच हजार रुपये था।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


