होली स्पेशल ट्रेन से महिला के गहने चोरी
Mar 06, 2026 11:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News - प्रयागराज में होली स्पेशल ट्रेन यात्रा के दौरान, मुम्बई की दसवंती देवी के गहने चोरी हो गए। ट्रेन नंबर 04151 से यात्रा करते समय किसी ने उनके गहने चुरा लिए। महिला ने मुम्बई पहुंचने पर शिकायत की और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। घटना की जांच में यह पाया गया कि चोरी प्रयागराज में हुई थी।

प्रयागराज। होली स्पेशल ट्रेन में सफर के दौरान एक महिला यात्री के गहने चोरी हो गए। मुम्बई निवासी दसवंती देवी की शिकायत पर प्रयागराज जीआरपी ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस को महिला ने बताया कि वह होली स्पेशल ट्रेन नंबर 04151 कानपुर एलटीटी सुपर फास्ट एक्सप्रेस से यात्रा कर रही थी। सफर के दौरान किसी ने उनकी चेन समेत अन्य गहने निकाल लिए। ट्रेन में चढ़ने के दौरान किसी ने गहने गायब किए। महिला ने मुम्बई पहुंचने के बाद शिकायत की। जांच में पता चला कि घटना प्रयागराज में हुई है। इसलिए केस प्रयागराज ट्रांसफर कर दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


