Prayagraj News: आलमारी की चाबी बनाने वाला कारीगर जेवरात लेकर फरार
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News: प्रयागराज के लाउदर रोड मोहल्ले में एक कारीगर ने आलमारी की चाबी बनाने के बहाने से सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए। परिवार को घटना की जानकारी कारीगर के जाने के बाद हुई। जार्जटाउन पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर दी है और आरोपित की तलाश कर रही है।

Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। लाउदर रोड मोहल्ले में एक मकान से आलमारी की चाबी बनाने वाला कारीगर सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गया। जार्जटाउन पुलिस तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तलाश में जुटी है।लाउदर रोड निवासी ओमप्रकाश शर्मा की तहरीर के मुताबिक, घर में रखे अलमारी के लॉकर की ताला चाबी बनाने के लिए एक कारीगर को बुलाया गया था। आरोप है कि चाबी बनाते समय कारीगर ने आलमारी की तिजोरी से रखा सोने व चांदी के जेवरात मंगलसूत्र, पांच अंगूठी, दो कान की बाली, छह पायल, छह बिछिया आदि लेकर चला गया। कारीगर के जाने के बाद ओमप्रकाश और उनके परिवार को वारदात की जानकारी हुई।


