Prayagraj News: लाखों के जेवर और नकदी चोरी
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News: पीपलगांव पुराना एयरपोर्ट रोड स्थित एक घर में चोरों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित सतीश प्रताप सिंह ने पुलिस क

Prayagraj News: पीपलगांव पुराना एयरपोर्ट रोड स्थित एक घर में चोरों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित सतीश प्रताप सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो-तीन अगस्त की रात चोर घर में घुसकर रानी हार, झाला, दो अंगूठियां, नथ, नोज पिन, चार जोड़ी चांदी की पायल, चार जोड़ी बिछिया और 10 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। एयरपोर्ट थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।


