159 दिन बाद जनता दर्शन फिर शुरू
लॉकडाउन के समय से बंद चल रहा जनता दर्शन कार्यक्रम सोमवार से शुरू हो गया। सीएम के आदेश पर सोशल डिस्टेंसिंग के आधार पर अधिकारियों को लोगों की फरियाद सुननी थी। यह फरियाद अधिकारियों के कार्यालय में...
लॉकडाउन के समय से बंद चल रहा जनता दर्शन कार्यक्रम सोमवार से शुरू हो गया। सीएम के आदेश पर सोशल डिस्टेंसिंग के आधार पर अधिकारियों को लोगों की फरियाद सुननी थी। यह फरियाद अधिकारियों के कार्यालय में हुई।
22 मार्च से प्रयागराज में लगे जनता कर्फ्यू के बाद से ही अधिकारियों का जनता से मिलने का कार्यक्रम भी बंद है। लॉकडाउन के पहले संगम सभागार में सभी अफसर बैठते थे, यहीं पर फरियादी अपनी परेशानियों का प्रार्थना पत्र देते थे और यहां से लोगों की समस्या सम्बन्धित अधिकारी को दी जाती थी। इसी बात को आधार बनाकर लोग सोमवार को संगम सभागार पहुंचे। सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक जनता की परेशानियां सुनी जानी थीं, लेकिन संगम सभागार में अधिकारी नहीं थे। ठीक बगल में जिलाधिकारी बैठे थे। आम लोगों ने अपनी परेशानियां जिलाधिकारी कार्यालय में दीं। कुछ लोगों से डीएम ने मुलाकात भी की। हालांकि यहां भी 12 बजे से अधिकारियों की बैठक शुरू हो गई। ऐसे में आवेदन उनके कार्यालय में जमा कराए गए।
उधर एडीएम सिटी भी अपने कार्यालय में बैठे थे।11 बजे से फरियादी यहां पर आ गए थे। कार्यालय के बाहरलोग खड़े थे। दोपहर 12:15 बजे उनके अर्दली ने लोगों को यह बताया कि साहब बयान दर्ज कर रहे हैं, ऐसे में तमाम लोग वापस लौट आए। ऐसे ही एडीएम प्रशासन, एडीएम वित्त एवं राजस्व आदि सभी अधिकारियों के कार्यालय में फरियादी पहुंचे।