ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजजैन मुनि का विधिविधान से हुआ पिच्छी परिवर्तन

जैन मुनि का विधिविधान से हुआ पिच्छी परिवर्तन

जीरो रोड स्थित जैन मंदिर में रविवार को पिच्छी परिवर्तन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधिविधान से जैन मुनि पावन सागर और जैन मुनि सुभद्र सागर...

जैन मुनि का विधिविधान से हुआ पिच्छी परिवर्तन
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजSun, 22 Oct 2023 10:21 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रयागराज। जीरो रोड स्थित जैन मंदिर में रविवार को पिच्छी परिवर्तन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधिविधान से जैन मुनि पावन सागर और जैन मुनि सुभद्र सागर का पिच्छी परिवर्तन किया गया। पिच्छी पूजन कटनी के संत शैलेन्द्र जैन के सानिध्य में संपन्न हुआ। जैन महिला मंडल की बाला जैन के अनुसार पिच्छिका दिगंबर जैन मुनियों के पास रहने वाला मयूर पंख होता है, जो सूक्ष्म जीवन हिंसा को रोकने में सहायक होता है। त्याग और संयम की साधना में लीन रहने वाले श्रद्धालु डॉ. मनोज जैन और बॉबी जैन ने नई पिच्छिका प्रदान की। पिच्छी परिवर्तन वर्ष में एक बार किया जाता है। श्रद्धालुओं ने जिनेंद्र भगवान का अभिषेक, शांति धारा पूजन किया। संयोजन अखिलेश कुमार जैन ने किया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े