पिस्ता के बाद अब ईरानी केसर पर भी महंगाई का हमला
Prayagraj News - प्रयागराज में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के कारण मेवा के भाव में तेजी आई है। ईरानी केसर का थोक भाव 2900 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। पिस्ता और काला जीरा के भाव में भी उछाल आया है। व्यापारी कहते हैं कि यदि युद्ध लंबा चला, तो अन्य उत्पादों के दाम पर भी असर पड़ेगा।

प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के चलते मेवा के भाव में तेजी से उछाल आने लगा है। शहर के बाजारों में पहले पिस्ता का भाव उछला। अब ईरानी केसर के भाव में 400 रुपये तक का उछाल आया है। ईरानी केसर का थोक भाव सोमवार प्रयागराज में 2900 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। एकदिन पहले तक ईरानी केसर 2500 रुपये प्रति 10 ग्राम उपलब्ध था। रविवार को पिस्ता और काला जीरा के भाव में उछाल आने के बाद ईरान या खाड़ी के देशों से आयात होने वाले अन्य उत्पादों के दाम बढ़ने के कयास लगाए जा रहे थे।
इससे पहले शहर के थोक बाजार में पिस्ता का भाव 150 रुपये प्रति किलो उछला था। पिस्ता के साथ काला जीरा के भाव में भी 100 रुपये का उछाल आया। पुराने शहर के मेवा कारोबारी पीयूष अग्रवाल बताते हैं कि पिस्ता और केसर के भाव में आई वृद्धि खाड़ी युद्ध का असर है, लेकिन अभी मेवा का संकट नहीं है। युद्ध अधिक दिनों तक जारी रहा तो मेवा के साथ कई सामानों के दामों पर असर दिखाई देगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


