IPS अधिकारी के नाम पर साइबर ठगी, फेक FB अकाउंट से 40 हजार ऐंठे
Prayagraj News - आईपीएस जुगल किशोर त्रिपाठी का फेक आईडी बनाकर फेसबुक के मैसेंजर से एक युवक से 40 हजार रुपये ठगे गए। युवक ने गूगल पर आईपीएस का नंबर खोजा और ठगी के बारे में जानकारी प्राप्त की। उसने फाफामऊ थाने में अज्ञात साइबर शातिरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

प्रयागराज में आईपीएस जुगल किशोर त्रिपाठी का फेक आईडी बनाकर फेसबुक के मैसेंजर से मैसेज भेजकर अपने को आईपीएस का दोस्त बताकर घरेलू सामान बेचने का झांसा देकर शांतिपुरम के रहने वाले एक युवक से 40 हजार रुपये ऐंठ लिया। युवक ने गूगल पर आईपीएस का नंबर खोजकर फोन किया तो फ्रॉड के बारे में जानकारी हुई। भुक्तभोगी युवक ने अज्ञात साइबर शातिरों के खिलाफ फाफामऊ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
जानकारी के मुताबिक गद्दोपुर शांतिपुरम लक्ष्मीपुरम कॉलोनी के रहने वाले वीरेंद्र मणि त्रिपाठी का आरोप है कि तीन दिन पहले उनके मोबाइल पर आईपीएस जुगल किशोर तिवारी के फर्जी फेसबुक आईडी मैसेंजर से मैसेज आया कि उसके मित्र विकास पटेल जो कि सीआरएएफ में असिस्टेंट कमांडेंट है, उनका सामान तबादला जम्मू कश्मीर हो गया है, वह अपना घरेलू सामान एसी-फ्रिज 75 हजार रुपये में बेच रहे हैं।
जिस पर वीरेंद्र त्रिपाठी ने विश्वास में आकर उनके द्वारा भेजे गए बार कोड पर दो बार में 40 हजार रुपये भेज दिया। सामान न आने पर शक हुआ तो भुक्तभोगी ने गूगल पर आईपीएस जुगल किशोर त्रिपाठी का नंबर सर्च कर संपर्क किया तो ठगी के बारे में जानकारी हुई। पुलिस अज्ञात साइबर शातिरों के खिलाफ फाफामऊ थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



