लापरवाही में 11 पर हुई कार्रवाई, लेखपाल से मांगा जवाब
Prayagraj News - प्रयागराज के हंडिया तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर 50 प्रकरणों की जांच के बाद 11 अधिकारियों पर कार्रवाई की गई। इनमें लेखपाल और ग्राम विकास अधिकारियों को विभागीय कार्यवाही, प्रतिकूल प्रविष्टि और स्पष्टीकरण के निर्देश दिए गए। लापरवाही के कारण कुछ अधिकारियों को चेतावनी भी दी गई।

प्रयागराज। हंडिया तहसील में पिछले संपूर्ण समाधान दिवस पर हुई सुनवाई के 50 प्रकरणों की डीएम ने 17 जिला स्तरीय अफसरों से जांच कराई। लापरवाही पाए जाने पर 11 लोगों पर कार्रवाई की गई। इसमें लेखपाल मोतिहा प्रबोध कुमार, अंकित श्रीवास्तव, महेंद्र कुमार, सूरज लेखपाल पर विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिए। उप निरीक्षक हंडिया नवी अहमद, ग्राम विकास अधिकारी सैदाबाद नरेंद्र कुमार यादव, ग्राम विकास अधिकारी हंडिया अतर सिंह, लेखपाल हंडिया अनुपम आनंद को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। लेखपाल हंडिया रजनीश कुमार, अखिलेश कुमार से स्पष्टीकरण मांगा। जबकि लेखपाल विवेक कुमार निराला को चेतावनी दी गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


