यौन शोषण की जांच को ब्रदीनाथ आश्रम जा सकती है प्रयागराज पुलिस

Mar 02, 2026 11:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज में अविमुक्तेश्वरानंद पर नाबालिग लड़कों के साथ यौन शोषण के मामले में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस जल्द ही बद्रीनाथ स्थित आश्रम में जाकर बटुको से पूछताछ करेगी। आशुतोष ब्रह्मचारी की याचिका के बाद यह मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने अब तक बयान और मेडिकल परीक्षण कर लिए हैं।

यौन शोषण की जांच को ब्रदीनाथ आश्रम जा सकती है प्रयागराज पुलिस

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण के मामले में पुलिस की जांच जारी है। सूत्रों की मानें तो पुलिस जल्द ही बद्रीनाथ स्थित आश्रम में भी जाकर पड़ताल करेगी। जहां शिक्षा ग्रहण करने वाले बटुको व अन्य सेवादारों से पूछताछ की जाएगी। फिलहाल पुलिस जांच प्रक्रिया के बारे में भी बताने से गुरेज कर रही है। आशुतोष ब्रह्मचारी की कोर्ट में याचिका के बाद झूंसी थाने में अविमुक्तेश्वरानंद, उनके शिष्य मुकुंदानंद व तीन अज्ञात के खिलाफ नाबालिग लड़कों के साथ यौन शोषण का मुकदमा दर्ज हुआ था। आशुतोष ब्रह्मचारी ने न सिर्फ कुम्भ और माघ मेला, बल्कि बद्रीनाथ व अन्य आश्रमों में भी नाबालिग बटुकों संग यौन शोषण किए जाने का आरोप लगाया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस अब तक दोनों लड़कों का बयान व मेडिकल परीक्षण करा चुकी है। सूत्रों की मानें तो प्रयागराज पुलिस जल्द ही बद्रीनाथ स्थित आश्रम में भी जांच करने जाएगी। इसके लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। पुलिस वहां आश्रम में पढ़ने वाले बटुकों का बयान दर्ज करेगी। पता लगाएगी कि जिस वक्त यौन शोषण का आरोप लगाया गया है, उस वक्त पीड़ित लड़के वहां ठहरे थे कि नहीं। पुलिस सभी आरोपों को बिंदुवार तरीके से पड़ताल कर रही है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बयान व मेडिकल जांच के बाद अब साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।