Prayagraj News: शिक्षकों के चयन के लिए 34 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार
Prayagraj News: प्रयागराज में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत नीट/जेईई एवं एसएससी पाठ्यक्रमों के लिए शिक्षकों के चयन के लिए साक्षात्कार आयोजित किए गए। विकास भवन के सभागार में आयोजित साक्षात्कार की अध्यक्षता सीडीओ हर्षिका सिंह ने की, जिसमें 34 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।

Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रयागराज में नीट/जेईई एवं एसएससी पाठ्यक्रमों के लिए शिक्षकों/व्याख्याताओं के चयन के लिए शुक्रवार को विकास भवन के सभागार में साक्षात्कार आयोजित किया गया। सीडीओ हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में विषय विशेषज्ञ इन्पैनलमेंट एवं पर्यवेक्षण समिति ने साक्षात्कार हुए।इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शिवम सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक, डायट प्रवक्ता डॉ. राजेश कुमार पांडेय, कोर्स को-ऑर्डिनेटर तथा विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ उपस्थित रहे। गणित के विशेषज्ञ अखिलेश कुमार सिंह, भौतिक विज्ञान के विपिन कुमार, रसायन विज्ञान की अम्बालिका मिश्रा तथा अंग्रेजी के अमित सिंह ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया।
कुल 34 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।


