योग सप्ताह में योगाभ्यास की तस्वीरों को साझा करें
प्रयागराज में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। 15 जून से विभिन्न स्थानों पर योगाभ्यास शुरू होगा। कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान सीडीओ हर्षिका सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे योगाभ्यास करें और लोगों को प्रेरित करें।

प्रयागराज। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिले में योग सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए 15 जून से अलग-अलग जगह योगाभ्यास किया जाएगा। सीडीओ हर्षिका सिंह ने कार्यक्रम की समीक्षा कर अफसरों को जरूरी निर्देश दिए हैं। शुक्रवार सुबह हुई बैठक में उन्होंने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी खुद योगाभ्यास करें और इसकी तस्वीरों को साझा करें। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को योगाभ्यास के लिए प्रेरित करें। डीपीआरओ रवि शंकर द्विवेदी को निर्देश दिया कि सभी ग्राम पंचायतों में सफाई कराएं। विशेषकर पोखरों, पंचायत भवनों आदि सार्वजनिक स्थलों की। जिससे योग सप्ताह के दौरान लोगों को परेशानी न हो।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


