हिन्दुस्तानी एकेडेमी श्रोताओं को भी देगा प्रमाणपत्र

Mar 06, 2026 11:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज में हिन्दुस्तानी एकेडेमी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर एक विशेष कार्यक्रम की योजना बनाई है। पहले सत्र में 'नारी शक्ति से विकसित भारत' विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी और दूसरे सत्र में महिला कवयित्रियों की काव्य गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे।

हिन्दुस्तानी एकेडेमी श्रोताओं को भी देगा प्रमाणपत्र

प्रयागराज। हिन्दुस्तानी एकेडेमी की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सात मार्च को आयोजित होने जा रहे विशेष कार्यक्रम में एक नई पहल की है। पहले सत्र में नारी शक्ति से विकसित भारत विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी कराई जाएगी तो दूसरे सत्र में काव्य गोष्ठी में सभी महिला कवयित्रियों को आमंत्रित किया गया है। इन दोनों सत्रों में जितने भी श्रोता शामिल होंगे, उन्हें एकेडेमी प्रशासन महिला दिवस से संबंधित प्रमाणपत्र वितरित करेगा। राष्ट्रीय संगोष्ठी में सात महिलाएं विषय की महत्ता को रेखांकित करेंगी तो काव्य गोष्ठी में आठ कवयित्री अपनी रचनाएं प्रस्तुति करेंगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।