होली मिलन में दिखी सामाजिक समरसता की झलक
Prayagraj News - अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर माधव कॉलोनी में होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। समाजसेवी देवंती सिंह और अन्य के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में महापौर गणेश केसरवानी और विधायक दीपक पटेल ने स्थानीय समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार चौरसिया ने किया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर माधव कॉलोनी (नारायण दास पुरा) में होली मिलन समारोह हुआ। समाजसेवी देवंती सिंह, अभिषेक सिंह और प्रदीप उपाध्याय के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सामाजिक समरसता की झलक देखने को मिली। मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी और विधायक फूलपुर दीपक पटेल रहे। दोनों अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने स्थानीय निवासियों को क्षेत्र की सड़क, नाली और बिजली जैसी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का ठोस आश्वासन दिया। प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार चौरसिया के कुशल संचालन किया। इस दौरान प्रियंका उपाध्याय, पूर्व प्रधान राजेश सिंह, उर्मिला यादव, पीएन पांडे और भानु प्रधान उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


