24 महिला रेलवे कर्मियों को किया सम्मानित

Mar 12, 2026 09:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा स्पंदन रेलवे अधिकारी क्लब में एक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। 24 अराजपत्रित महिला रेलवे कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में खेल प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें सभी ने उत्साह से भाग लिया।

24 महिला रेलवे कर्मियों को किया सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन, मुख्यालय की ओर से गुरुवार को स्पंदन रेलवे अधिकारी क्लब, सूबेदारगंज में उत्कृष्ट महिला कर्मचारियों के सम्मान में पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। कार्यक्रम में मुख्यालय में कार्यरत 24 अराजपत्रित महिला रेलवे कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रमाण-पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया। संगठन की अध्यक्ष हिमा चौहान सिंह ने सभी को सम्मानित किया। इस दौरान पुरस्कृत महिला कर्मचारियों के लिए खेल प्रतियोगिता भी कराई गई, जिसमें उन्होंने उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम में संगठन की सचिव साधना कुमार सहित कई सदस्य उपस्थित रहीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।