नगर निगम की 17 महिला कर्मचारी सम्मानित

Mar 09, 2026 09:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर निगम की 17 महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। समारोह में नगर निगम कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव ने महिलाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

नगर निगम की 17 महिला कर्मचारी सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नगर निगम की 17 महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। नगर निगम के यूनियन भवन में सोमवार को आयोजित समारोह में नगर निगम कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव ने महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया। अमिता दुबे, अंजलि शर्मा, आरती वर्मा, तनुप्रिया गुप्ता, पूजा कुमारी, आस्था गुप्ता, सुनैना, शिल्पी कुमारी, रेनू यादव, लता कुमारी, संदीपा, अर्चना कुल्लू, नेहा श्रीवास्तव, स्वाती निषाद, अनीता मिश्रा, रचना, शमा परवीन सम्मानित की गईं। एसोसिएशन की उपाध्यक्ष अनुपमा श्रीवास्तव ने समारोह का संचालन किया। इसमें सोसिएशन के सचिव कमल कुशवाहा, महामंत्री अरविंद त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।