दिवस पर इलाहाबाद संग्रहालय में हुए आयोजन

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज में अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित हुए। चित्रकला प्रतियोगिता और बंगाल कला केंद्र के कलाकार की पेंटिंग प्रदर्शित की गई। नाइट एट म्यूजियम का आयोजन कला संबंधों को दर्शाता है। नि:शुल्क प्रवेश के कारण दर्शकों की भीड़ रही।

दिवस पर इलाहाबाद संग्रहालय में हुए आयोजन

प्रयागराज, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर इलाहाबाद संग्रहालय में कई कार्यक्रम आयोजित हुए। वैश्विक विविधता को एकीकृत करते संग्रहालय विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता हुई तो पाक्षिक विशेष प्रदर्शनी शृंखला के अंतर्गत बंगाल कला केंद्र के हस्ताक्षर असित कुमार हलदार की पेंटिंग केंद्रीय कक्ष में प्रदर्शित की गई।अंतिम प्रस्तुति भारत, पाकिस्तान व रूस के कला संबंधों को दर्शाते हुए नाइट एट म्यूजियम का आयोजन हुआ। संयोजन डॉ. संजू मिश्रा व डॉ. सुशील कुमार का रहा। वहीं संग्रहालय दिवस पर नि:शुल्क प्रवेश दिए जाने की वजह से वीथिका देखने के लिए दिनभर दर्शकों की भीड़ रही।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।