डॉ. शिखा और डॉ. अरुण एवं को अंतर्राष्ट्रीय साहित्य सम्मान
Prayagraj News - प्रयागराज। 20 सितंबर को पंजाब कला भवन चंडीगढ़ में 11 हिंदी विद्वानों को अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया। डॉ. शिखा दरबारी को साहित्य भूषण सम्मान और डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी को 'वसुधा -...
प्रयागराज। पंजाब कला भवन चंडीगढ़ में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हिंदी के विद्वान एवं हिंदी के लिए कार्य कर रहे संपूर्ण विश्व से 11 लोगों को 20 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह में प्रयागराज की पूर्व मुख्य आयकर आयुक्त तथा समाजसेवी डॉ. शिखा दरबारी को हिंदी भाषी क्षेत्रों में सामाजिक कार्य एवं पुस्तक प्रणयन के लिए साहित्य भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी को अंतर्राष्ट्रीय साहित्य सम्मान ‘वसुधा - साहित्य- शिरोमणि- सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मानित किए गए विद्वानों को प्रशस्तिपत्र, स्मृति चिह्न, साहित्य, अंगवस्त्र तथा धनराशि प्रदान की गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




