हिंदू-मुस्लिम एकता कमेटी ने किया इफ्तार पार्टी का आयोजन
Prayagraj News - प्रयागराज में हिंदू-मुस्लिम एकता कमेटी द्वारा मनीष अग्रवाल की ओर से एक विशेष रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। सभी समुदायों के लोगों ने भाग लिया और भाईचारे का संदेश फैलाया। इस दौरान इफ्तार से...
प्रयागराज। सिविल लाइंस स्थित इंदिरा भवन कंपाउंड में हिंदू-मुस्लिम एकता कमेटी की ओर से मनीष अग्रवाल ने एक विशेष रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सभी समुदायों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सौहार्दपूर्ण वातावरण में इफ्तार किया। इफ्तार से पहले अमन-चैन और भाईचारे की दुआएं मांगी गईं। इस दौरान रोज़ेदारों ने खजूर, फल और शरबत के साथ रोज़ा खोला। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम और एकता को मजबूत करते हैं। मनीष अग्रवाल ने कहा कि इफ्तार पार्टी का उद्देश्य समाज में सद्भावना और भाईचारे का संदेश देना है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




