युवती को भगा कर ले गया प्रेमी, फिर फोन पर मांगी फिरौती
Prayagraj News - फाफामऊ में एक युवती और उसके प्रेमी की प्रेम कहानी ने एक नया मोड़ लिया जब प्रेमी ने युवती के पिता से फिरौती मांगी। दोनों को आजमगढ़ से पुलिस ने गिरफ्तार किया। युवती एक इंटर कॉलेज में पढ़ाती है और उनका प्यार इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ था।

फाफामऊ, हिन्दुस्तान संवाद। इंस्टाग्राम पर प्यार की हुई शुरुआत और फिर प्रेमी युवती को घर से भगा ले गया। उसके बाद युवक ने प्रेमिका के पिता को फोन कर उसकी बेटी के अपहरण की बात कही और बदले में फिरौती मांगी। हालांकि यह कदम प्रेमी जोड़े को भारी पड़ गया और फाफामऊ पुलिस ने फोन की लोकेशन से मंगलवार रात आजमगढ़ से दोनों को बरामद कर लिया। थाने पर दोनों पक्षों के लोगों ने पहुंचकर समझौता करने में लगे रहे। जानकारी के मुताबिक फाफामऊ क्षेत्र की युवती एक इंटर कॉलेज में पढ़ाती है, उसकी दोस्ती कुछ महीने पहले मऊ जनपद के एक युवक से इंस्टाग्राम पर हो गई।
दोस्ती कुछ ही दिनों में प्यार में बदल गई फिर दोनों एक साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे। उनका प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि दो दिन पहले युवक मऊ से आया और फाफामऊ से युवती को भगा ले गया। दोनों आजमगढ़ में एक साथ रह रहे थे लेकिन फिर पैसे खत्म हो गए। इस पर युवक ने युवती के पिता को फोन करके कहा कि मैंने तुम्हारी बेटी को अगवा कर लिया है और मेरे बताए स्थान पर पैसा लेकर आ जाओ। जिस पर युवती के पिता ने अपरहण की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मंगलवार रात पुलिस ने दोनों को आजमगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थाना प्रभारी अश्वनी सिंह का कहना है कि युवती के बयान अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


