Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsInspection of Six-Lane Bridge and Inner Ring Road Project in Prayagraj
इनर रिंग रोड के अधूरे निर्माण को पूरा करने का निर्देश

इनर रिंग रोड के अधूरे निर्माण को पूरा करने का निर्देश

संक्षेप: Prayagraj News - प्रयागराज में डीएम मनीष कुमार वर्मा और पीडीए वीसी ऋषिराज ने एनएच-2 जंक्शन से गंगा पर बन रहे सिक्स लेन ब्रिज और इनर रिंग रोड का निरीक्षण किया। परियोजना का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और शेष कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

Thu, 13 Nov 2025 10:56 AMNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

प्रयागराज। डीएम मनीष कुमार वर्मा और पीडीए ऋषिराज वीसी ने इनर रिंग रोड के सहसों में एनएच-2 जंक्शन से गंगा पर बन रहे सिक्स लेन ब्रिज तक का निरीक्षण किया। इनर रिंगरोड के प्रथम चरण में पैकेज-3 में आता है, जिसकी लंबाई 14.980 किमी है और यह ग्राम नबाबा उर्फ नीबीकलां उपरहार से ग्राम खुदायपुर उर्फ कसगांव तक जाता है। 31 अक्तूबर तक बढ़ाई गई इस परियोजना में संरचनात्मक भाग छह लेन का तथा सड़क का भाग चार लेन का है। वर्तमान में इस परियोजना का निर्माण कार्य पूरा चुका है। डीएम ने शेष कार्यों को समय से करने के लिए कहा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रथम चरण के पैकेज-2 में गंगा पर सिक्स लेन ब्रिज का निरीक्षण किया। इस पैकेज में रिंग रोड का कुल 7.660 किमी हिस्सा है, जो महुआरी से नबाबा उर्फ नीबीकलां उपरहार तक जाता है। गंगा पर 3.1 किमी पुल का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें नींव का कार्य लगभग समाप्त हो चुका है। इस परियोजना में उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधीन सरस्वती हाईटेक सिटी के परिसर से होते हुए एलीवेटेड कॉरिडोर के सुपर स्ट्रक्चर का निर्माण कार्य किया जा रहा है, इसकी लंबाई 2.38 किमी, जिसमें 1.1 किमी संरचना व 1.28 किमी पहुंच मार्ग है।