Prayagraj News: सोरांव मिनी औद्योगिक आस्थान में जलभराव और बिजली की समस्या उठी
Prayagraj News: प्रयागराज में मिनी औद्योगिक स्थल सोरांव का निरीक्षण किया गया। उद्यमियों ने सड़क, नाली निर्माण की गुणवत्ता और जल निकासी की समस्याओं की शिकायत की। बारिश में जलभराव और विद्युत आपूर्ति की समस्याएं भी उठाई गईं। अधिकारियों ने समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए बैठक की।

Prayagraj News: प्रयागराज। मिनी औद्योगिक आस्थान, सोरांव का स्थलीय निरीक्षण कर औद्योगिक इकाइयों की व्यवस्थाओं और समस्याओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उद्यमियों एवं औद्योगिक संघ के पदाधिकारियों ने सड़क और नाली निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर शिकायत की। साथ ही उचित जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से बारिश के दौरान औद्योगिक इकाइयों में जलभराव की समस्या से भी अवगत कराया। उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याएं भी अधिकारियों के सामने रखीं। निरीक्षण के बाद समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विद्युत विभाग, यूपीएसआई और उपायुक्त उद्योग समेत संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की गई।
अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने और आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में विशेष रूप से जल निकासी, सड़क व नाली निर्माण की गुणवत्ता तथा विद्युत आपूर्ति से संबंधित समस्याओं के समाधान पर जोर दिया गया।


