पुनश्चर्या में 23 राज्यों के 250 शिक्षकों ने लिया हिस्सा
Prayagraj News - प्रयागराज में ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज द्वारा आयोजित पंद्रह दिनी टीचर ट्रेनिंग कार्यक्रम का समापन हुआ। मुख्य वक्ता प्रो. बीके पुनिया ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को शिक्षकों के प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में 23 राज्यों के लगभग 250 शिक्षकों ने भाग लिया और तनाव प्रबंधन, डिजिटल स्टोरीटेलिंग जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

प्रयागराज। ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के यूजीसी-मालवीय मिशन टीचर्स ट्रेनिंग सेंटर की ओर से आयोजित सामाजिक विज्ञान और मानविकी की नई प्रवृत्तियों एवं अवधारणाओं पर आधारित पंद्रह दिनी बहुविषयक पुनश्चर्या कार्यक्रम का समापन बुधवार को हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के पूर्व कुलपति प्रो. बीके पुनिया ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को भारतीय शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि नीति शिक्षकों के निरंतर प्रशिक्षण और अकादमिक नेतृत्व क्षमता को सुदृढ़ करने पर विशेष बल देती है। कर्नाटक केंद्रीय विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर के. थियागु ने डिजिटल स्टोरीटेलिंग को शिक्षण का प्रभावी नवाचार बताया।
वहीं आईएलएस अस्पताल की कंसल्टेंट मनोवैज्ञानिक माधुरी सारदा ने तनाव प्रबंधन और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला। 23 राज्यों के लगभग 250 शिक्षकों ने सहभागिता की। संयोजन डॉ. शाइस्ता इरशाद और डॉ. अंकित पाठक ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


