इस स्कूल में बैंकिंग की एबीसीडी सीख रहे हैं बच्चे

Jan 01, 2026 11:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

Prayagraj News - प्रयागराज के शृंग्वेरपुर धाम ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय में बच्चों के लिए एक ऑटोमेटेड चिल्ड्रेन्स बैंक स्थापित किया गया है। यहां बच्चे कैशियर और मैनेजर बनकर बचत करना और मुद्रा की पहचान करना सीख रहे हैं। यह प्रणाली बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाती है और उन्हें वित्तीय शब्दावली से अवगत कराती है।

इस स्कूल में बैंकिंग की एबीसीडी सीख रहे हैं बच्चे

प्रयागराज। शृंग्वेरपुर धाम ब्लॉक के खंदरौली स्थित कम्पोजिट विद्यालय के बच्चे बैंकिंग की भी एबीसीडी सीख रहे हैं। बच्चों के लिए वित्तीय समझ और गणित जैसे विषयों को रुचिकर बनाने के उद्देश्य से एक ऑटोमेटेड चिल्ड्रेन्स बैंक स्थापित किया गया है, जिससे बच्चों में मुद्रा की पहचान करने और समस्याओं को हल करने की क्षमता विकसित हुई है। यहां बच्चे ही कैशियर और मैनेजर के रूप में काम करते हैं। शिक्षिका सत्यांजलि मिश्रा के इस अनूठे बैंक में बच्चे हर मंगलवार को एक से लेकर दस रुपये तक की बचत राशि जमा कर सकते हैं। अपनी स्टेशनरी या अन्य आवश्यकताओं के लिए बच्चे रुपये निकाल सकते हैं, जिससे उन्हें रुपयों का महत्व समझ में आता है और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

यह प्रणाली उन्हें बुनियादी गणितीय संक्रियाएं और अंग्रेजी के वित्तीय शब्द जैसे क्रेडिट, डेबिट और बैलेंस आदि सीखने में मदद करती है। बकौल सत्यांजलि मिश्रा इस नवाचार से स्कूल में नामांकन बढ़ाने में भी मदद मिली है। एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) अनिल कुमार ने बताया कि स्कूल में शैक्षिक वातावरण उत्कृष्ट है। बच्चों के लिए करके सीखने का कार्यक्रम इस कार्यक्रम के तहत, बच्चों को हस्तशिल्प, कला, बुनाई-कढ़ाई, टाई एंड डाई, इलेक्ट्रॉनिक खिलौने बनाना और मोमबत्ती बनाना जैसे कौशल सिखाए जाते हैं। स्कूल के किचन गार्डन में पैदा हुई सब्जियों का उपयोग मध्याह्न भोजन (एमडीएम) बनाने में होता है। मदर ऑनर प्रोग्राम के तहत उन छात्रों के माता-पिता को सम्मानित किया जाता है जिनकी उपस्थिति अधिक होती है या जो पूरी यूनिफार्म में आते हैं। शनिवार का दिन बच्चों की रचनाओं के प्रकाशन का है। इससे बच्चों के लेखन कौशल में सुधार होता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;