
इंदिरा मैराथन : कैसे भाग लें दौड़ में, फॉर्म नहीं हो रहा अपलोड
Prayagraj News - प्रयागराज में 19 नवंबर को होने वाली 40वीं इंदिरा मैराथन में भाग लेने वाले धावक ऑनलाइन फॉर्म भरने में कठिनाई का सामना कर रहे हैं। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ऑफलाइन फॉर्म भरने की सलाह दे रहे हैं। धावकों ने शिकायत की है कि पोर्टल पर फॉर्म अपलोड नहीं हो रहा है।
प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। इंदिरा मैराथन में कैसे भाग लें, फॉर्म ऑनलाइन अपलोड नहीं हो रहा है। 19 नवंबर को प्रयागराज में होने जा रही 40वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बाहरी धावकों को ऑनलाइन फॉर्म भरने में परेशानी हो रही है। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक धावक मदन मोहन मालवीय स्टेडियम स्थित क्षेत्रीय खेल कार्यालय में लगातार शिकायत कर रहे हैं। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार व अन्य क्रीड़ा अधिकारी धावकों को ऑफलाइन फॉर्म भरने की भी हिदायत दे रहे हैं। राजस्थान से आधा दर्जन धावकों ने पोर्टल पर फॉर्म अपलोड नहीं होने़ की शिकायत की तो क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने सभी को उनके ह्वाट्सएप पर भेजने का सुझाव दिया।
धावकों को अब कहा जा रहा है कि ऑनलाइन फॉर्म भरने में परेशानी हो रही है तो ऑफलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इंदिरा मैराथन के पोर्टल पर फॉर्म अपलोड नहीं होने के बारें क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने कहा कि नेटवर्क या अन्य समस्या के चलते परेशानी हो सकती है। इस तरह की शिकायत लगातार मिलने के बाद पूछताछ की गई तो बताया कि पोर्टल में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। विगत वर्षों में इसी पोर्टल पर फ़ॉर्म भरे जाते थे। फिर भी फॉर्म अपलोड नहीं हो रहा है तो धावक प्रतियोगिता एक दिन पहले अपनी प्रविष्टि दे सकते हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




