इंडिगो की हैदराबाद की उड़ान रद्द, यात्री हुए परेशान
Prayagraj News - प्रयागराज में इंडिगो की हैदराबाद-प्रयागराज उड़ान मंगलवार को रद्द हो गई, जिससे यात्रियों को कठिनाई का सामना करना पड़ा। कंपनी ने सोमवार रात उड़ान रद्द होने की सूचना दी थी, लेकिन कई यात्री मंगलवार सुबह एयरपोर्ट पहुंच गए। इससे उनकी यात्रा योजनाओं में बदलाव करना पड़ा और कई को टिकट कैंसिल कराने पड़े।
प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। इंडिगो की हैदराबाद-प्रयागराज रूट की उड़ान मंगलवार को रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कंपनी की ओर से सोमवार देर रात ही मैसेज भेजकर उड़ान रद्द होने की जानकारी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद कई यात्री मंगलवार सुबह एयरपोर्ट पहुंचे और उन्हें वहीं अपनी यात्रा योजना बदलनी पड़ी। कुछ यात्रियों ने मजबूरी में टिकट कैंसिल कराए, जबकि कई यात्रियों ने दिल्ली होकर हैदराबाद की ओर यात्रा पूरी की। यात्रियों का कहना था कि लगातार उड़ानें प्रभावित होने से उनकी समयसारणी और कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इधर, मुंबई की उड़ान भी समय से नहीं पहुंच सकी।

दोपहर एक बजे की जगह यह फ्लाइट करीब 1:10 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंची और उसी देरी के साथ रवाना हुई। हालांकि दिल्ली की उड़ानें निर्धारित समय पर आईं और गईं। वहीं अकासा एयर की मुंबई उड़ान भी सही समय पर संचालित हुई। मंगलवार को कुल पांच विमानों का आवागमन हुआ। इस दौरान 452 यात्री विभिन्न शहरों से प्रयागराज पहुंचे, जबकि 669 यात्रियों ने प्रयागराज से अन्य शहरों के लिए उड़ान भरी। बार-बार विमान के रद्द होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। तत्काल में दिल्ली रूट के लिए कंफर्म टिकट भी नहीं मिल रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


