छोटे स्टेशन भी होंगे दिव्यांग अनुकूल

Apr 17, 2026 08:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - रेलवे छोटे स्टेशनों को दिव्यांग अनुकूल बनाने जा रहा है। इसमें साइनेज, व्हीलचेयर, रैंप, ब्रेल बोर्ड जैसी सुविधाएं शामिल हैं। प्रयागराज मंडल के प्रमुख रेलखंडों पर यह कार्य किया जाएगा और एक वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य है। इससे दिव्यांग यात्रियों का आवागमन आसान होगा।

छोटे स्टेशन भी होंगे दिव्यांग अनुकूल

रेलवे अब छोटे स्टेशनों को भी दिव्यांग अनुकूल बनाने जा रहा है। इसके तहत साइनेज, व्हीलचेयर, रैंप, ब्रेल बोर्ड, कम ऊंचाई वाले टिकट काउंटर, पानी के नल, आरक्षित शौचालय और फिसलन रहित मार्ग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रयागराज मंडल के कई प्रमुख रेलखंडों के स्टेशनों पर यह कार्य किया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और एक वर्ष में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जहां सुविधाएं पहले से हैं, वहां रखरखाव भी कराया जाएगा। मंडल पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि इससे दिव्यांग यात्रियों का आवागमन आसान होगा।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।