Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsIndian Railways Removes Superfast Status from Five Train Pairs Fare Reduction Expected
पांच जोड़ी ट्रेनों से हटेगा सुपरफास्ट दर्जा, घटेगा किराया

पांच जोड़ी ट्रेनों से हटेगा सुपरफास्ट दर्जा, घटेगा किराया

संक्षेप:

Prayagraj News - रेलवे ने रामबाग से हावड़ा जाने वाली विभूति एक्सप्रेस समेत पांच जोड़ी ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का फैसला लिया है। ये ट्रेनें अब सामान्य एक्सप्रेस श्रेणी में चलेंगी, जिससे किरायों में कमी आएगी। यह व्यवस्था 13 से 16 अप्रैल के बीच लागू होगी।

Feb 05, 2026 09:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

रामबाग से हावड़ा जाने वाली विभूति एक्सप्रेस सहित पांच जोड़ी ट्रेनों से सुपरफास्ट ट्रेन का दर्जा हटाया जा रहा है। अप्रैल से ये सभी ट्रेनें सुपरफास्ट की बजाय सामान्य एक्सप्रेस श्रेणी में संचालित होंगी। सुपरफास्ट दर्जा हटते ही इन ट्रेनों के सभी श्रेणियों के किराये में कमी आएगी, जिससे लाखों यात्रियों को लाभ मिलेगा। जिन ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाया जा रहा है, उनका ठहराव और यात्रा समय सामान्य एक्सप्रेस ट्रेनों के समान ही है। इसके बावजूद सुपरफास्ट अधिभार वसूला जा रहा था। यात्रियों का कहना था कि जब ट्रेनों की औसत गति और ठहराव सुपरफास्ट मानकों के अनुरूप नहीं है, तो अतिरिक्त किराया लेना उचित नहीं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यह फैसला लिया है। यह व्यवस्था 13 से 16 अप्रैल के बीच चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी। दर्जा बदलने के साथ ही इन ट्रेनों के नंबर भी बदल दिए जाएंगे। --------- सुपरफास्ट से एक्सप्रेस बनने वाली ट्रेनों का विवरण ट्रेन का नाम- प्रयागराज रामबाग–हावड़ा विभूति एक्सप्रेस मौजूदा नंबर 12334 नया नंबर 13048 प्रभावी तिथि 14 अप्रैल ट्रेन का नाम- हावड़ा–प्रयागराज रामबाग विभूति एक्सप्रेस मौजूदा नंबर 12333 नया नंबर 13047 प्रभावी तिथि 13 अप्रैल ट्रेन का नाम- हावड़ा–कालका नेता जी एक्सप्रेस मौजूदा नंबर 12311 नया नंबर 13051 प्रभावी तिथि 13 अप्रैल ट्रेन का नाम- कालका–हावड़ा नेता जी एक्सप्रेस मौजूदा नंबर 12312 नया नंबर 13052 प्रभावी तिथि 15 अप्रैल ट्रेन का नाम- हावड़ा–देहरादून उपासना एक्सप्रेस मौजूदा नंबर 12327 नया नंबर 13035 प्रभावी तिथि 14 अप्रैल ट्रेन का नाम- देहरादून–हावड़ा उपासना एक्सप्रेस मौजूदा नंबर 12328 नया नंबर 13036 प्रभावी तिथि 15 अप्रैल ट्रेन का नाम- हावड़ा–देहरादून कुंभ एक्सप्रेस मौजूदा नंबर 12369 नया नंबर 13037 प्रभावी तिथि 13 अप्रैल ट्रेन का नाम- देहरादून–हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस मौजूदा नंबर 12370 नया नंबर 13038 प्रभावी तिथि 14 अप्रैल ट्रेन का नाम- हावड़ा–जम्मूतवी हिमगिरि एक्सप्रेस मौजूदा नंबर 12331 नया नंबर 13041 प्रभावी तिथि 14 अप्रैल ट्रेन का नाम- जम्मूतवी–हावड़ा हिमगिरि एक्सप्रेस मौजूदा नंबर 12332 नया नंबर 13042 प्रभावी तिथि 16 अप्रैल