पाटलिपुत्र-बेंगलुरु समेत तीन ट्रेनों का किया विस्तार
Prayagraj News - त्योहारी सीजन के मद्देनजर, रेलवे ने यात्रियों के लिए तीन लंबी दूरी की ट्रेनों का विस्तार किया है। 16 सितंबर से बेंगलुरु-पाटलिपुत्र ट्रेन सहरसा तक जाएगी। पुणे-दानापुर ट्रेन का नंबर बदलकर 11401 कर दिया...

त्योहारी सीजन में ट्रेनों में नो रूम होने पर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए लम्बी दूरी की तीन ट्रेनों का विस्तार किया है। गाड़ी संख्या 22352 बेंगलुरु-पाटलिपुत्र 16 सितंबर से सहरसा तक जाएगी। प्रत्येक सोमवार शाम 1:50 बजे चलकर बुधवार सुबह 4:22 बजे छिवकी रेलवे स्टेशन पर आएगी। वापसी में शुक्रवार दोपहर 1:35 बजे चलकर रात 2:05 प्रयागराज छिवकी आएगी। वहीं पुणे-दानापुर अब पुणे से सुपौल तक नए नंबर के साथ चलेगी। शुक्रवार को ही पुणे से इसका नंबर अब 12149 की जगह 11401 कर दिया गया। 12 सितंबर से 19483 अहमदाबाद से रात 12:35 बजे चलकर अगले दिन सुबह 7:18 बजे छिवकी आएगी और वापसी में 14 सितंबर से सहरसा से शाम 4:40 बजे चलकर अगले दिन सुबह सात बजे छिवकी पर पहुंचेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




